नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी पूरे 20 साल के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने वाली है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में इन दोनों एक्टर्स का अहम रोल हो सकता है यह तो पहले ही साफ हो गया था, लेकिन अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक ये दोनों एक्टर्स फिल्म में बतौर कपल नजर आ सकते हैं। इससे पहले साल 2007 में दोनों एक्टर्स फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में साथ नजर आए थे। 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'बस इतना सा ख्वाब है' में लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया।रोल पर पहले ऐसी थी चर्चा, लेकिन अब.. शुरू में ऐसे गॉसिप्स थे कि रानी मुखर्जी को 'किंग' में सुहाना खान की मां के एक छोटे से किरदार के लिए चुना गया है। अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वह अभिषेक बच्चन के साथ इस मूवी में एक अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं...