20 साल बाद कल-कल बही वर्धमार, एसडीएम ने परखा पुनर्जीवन अभियान
संभल, जुलाई 9 -- करीब दो दशक बाद वर्धमार नदी में फिर से जलधारा बहने लगी है। मानसून की पहली अच्छी बारिश के साथ पुनर्जीवित हुई नदी का बुधवार को एसडीएम विकास चन्द्र ने राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम बघाऊ और अकबरपुर में नदी के बहते पानी को देखकर अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के चेहरे भी खिल उठे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी के बहाव क्षेत्र में दोबारा किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा दोनों किनारों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाए। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में संचालित 'एक जनपद-पांच नदियां' अभियान के तहत पिछले एक माह से वर्धमार नदी के पुनर्जीवन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लगभग 14.5 किलोमीटर लंबी इस नदी के कैचमेंट क्षेत्र से पहले अतिक्रमण हटाया गया, इसके बाद आठ बुलडोजर और पोकलै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.