20 साल पुरानी झोपड़ी और दुकान पर चला बुलडोजर, डीएम से गुहार
बांदा, जून 23 -- बांदा। एक तरफ जहां गरीब परिवार सिर छिपाने के लिए छत की आस में था, वहीं दूसरी तरफ सिस्टम के बुलडोजर ने उनके आशियाने को ही जमीदोज कर दिया। अतर्रा तहसील के जमरेही गांव में बिना किसी पूर्व नोटिस के एक महिला की 20 साल पुरानी झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया।
पीड़ित महिला का आरोप पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने पर प्रधान पति और लेखपाल ने अभद्रता की और उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल, महिला अपने बीमार पति और 7 महीने के मासूम समेत पांच बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और न्याय के लिए डीएम (जिलाधिकारी) के दर पर गुहार लगा रही है।
परिवार का हाल सेवापति के अनुसार दो बिस्वा भूमि पर छप्पर बनाकर और लोहे के डिब्बे में पान, गुटका व ठंडा पानी बेचकर परिवार का पालन-पोषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.