नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- ब्रिटेन के मैनचेस्टर से एक दिल दहला देने वाला और घिनौना मामला सामने आया है। 60 साल के एक ब्रिटिश नागरिक पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी को पिछले 20 सालों (2004 से 2025) तक लगातार नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और 12 अन्य पुरुषों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की वारदातों को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की पहचान और गोपनीयता की रक्षा के लिए यूके कानून के तहत आरोपी पति का नाम उजागर नहीं किया गया है। इस मामले का मुकदमा बुधवार (सितंबर 2026) से शुरू हो गया है। फ्रांस के बहुचर्चित 'जिसेल पेलिकॉट' मामले से ज्यादा समानता के कारण इस घटना पर ब्रिटेन और दुनिया भर से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं।48 संगीन आरोप और मुख्य आरोपी की सफाई आरोपी पति पर क्राउन प्रॉसेक्यूशन सर्विस (CPS) की ओर से कुल 48 मामले दर्ज किए गए हैं। ग्र...