नई दिल्ली, मार्च 21 -- IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिन का समय रह गया है, ऐसे में सभी टीमें एकजुट होकर प्रैक्टिस कर रही है। इस कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला जिसमें 20 साल के अंगकृष रघुवंशी ने शतक जड़ टीम का सिरदर्द बढ़ा दिया है। शुक्रवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर हुए इस प्रैक्टिस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, रघुवंशी ने 9 चौके और 5 छक्के जड़े और 187.27 के कुल स्ट्राइक-रेट के साथ अपनी टीम 'पर्पल नाइट्स' को 19.2 ओवरों में 200 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। रघुवंशी की इस पारी से केकेआर का सिरदर्द इसलिए बढ़ गया है क्योंकि उनके पास टॉप ऑर्डर में कोई जगह खाली नहीं है। यह भी पढ़ें- IPL से पहले टूटा गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, आर्या देसाई ने रचा इतिहास कोई भी टीम नंबर-3 पर ऐसी पारी खे...