अयोध्या, जुलाई 11 -- Ram Mandir Controversy: राम मंदिर दान चोरी को लेकर छिड़े विवाद के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सीईओ की नियुक्ति करने जा रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक कर पात्रता के मानक तय कर दिए। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। तय मानकों के अनुसार सीईओ पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी है। उसके पास प्रशासन या वित्तीय प्रबंधन क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी का हिंदू धर्म का अनुयायी होना भी अनिवार्य शर्त है। प्रारंभिक रूप से नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। श्रीराममंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एव...