कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। नर्वल के ग्राम भूखनाही में करीब 20 वर्ष से लंबित नाली निर्माण का विवाद जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से सुलझ गया। मामला जनता दर्शन में सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी नरवल को तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। ग्राम भूखनाही में ग्राम पंचायत की ओर से नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित था, लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा लगातार अवरोध उत्पन्न किए जाने के कारण यह कार्य वर्षों से ठप पड़ा था। इससे जल निकासी बाधित होने के साथ ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मामला सुलझ गया है। एडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...