सीवान, अप्रैल 11 -- मैरवा। बिहार राज्य फुटबॉल संघ की ओर से लखीसराय में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए सीवान टीम का चयन हुआ है। बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली टीम की घोषणा जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई। चयनित टीम इस प्रकार है निकी कुमारी (कप्तान) पिंकी कुमारी (उपकप्तान), खुशबू, ममता, निभा, प्रिया, रंजना, अंशु, खुशबू चौहान,एंजल यादव,नितू कुमारी, सिंधु कुमारी, मनिषा कुमारी, इशरत परवीन, अराधना कुमारी, नैना कुमारी, खुशी पांडेय और अंजलि कुमारी शामिल हैं। इस अवसर पर आई एम ए सिवान के सचिव डॉ शरद चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ सत्य प्रकाश शंकरन,सिवान जिला फुटबाल संघ की ओर से उमाशंकर प्रसाद,सहंतजी,जावेद अशरफ, मुन्ना खान,राजू, मोहम्मद साहिद ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्...