लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद शाखा छोटी काशी गोला के तत्वावधान में सोमवार को भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के तहत क्षेत्र के 20 विद्यालयों में एक साथ परीक्षा आयोजित होगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली विरासत संस्कृति इतिहास और विविधता से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल परीक्षा कराना नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मन में भारत के प्रति ज्ञान सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों को भारत को जानो भारत को समझो और भारत पर गर्व करो का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग प्रतियोगिता को निष्पक्ष पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन...