गोरखपुर, मई 22 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज में अपार आईडी निर्माण में लगातार लापरवाही बरतने वाले 20 विद्यालयों के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने सख्त कार्रवाई की है। बीईओ कार्यालय ने इन विद्यालयों के प्रबंधकों और प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। गुरुवार को यह आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद संबंधित विद्यालयों ने छात्रों की अपार आईडी बनाने में कोई संतोषजनक प्रगति नहीं दिखाई है। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा है कि इससे प्रतीत होता है कि ये विद्यालय भविष्य में संचालन के प्रति इच्छुक नहीं हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों, प्राचार्यों और प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यालयों के समस्त अभिलेखों और संबंधित कार्मिकों के साथ निर्धार...