धनबाद, जून 17 -- सुवरिया गांव के पीड़ित परिवार को 20 वर्ष बाद भी आपदा मुआवजा राशि नहीं मिली। पीड़ित परिवार 20 वर्ष से आपदा मद के तहत मिलनेवाले मुआवजा राशि दर-दर भटक रहा है। सुवरिया निवासी सुचांद महतो का कहना है कि 20 मई 2005 को उसके नाबालिग पुत्र संजीव कुमार महतो की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित परिवार ने मुआवजा को ले संबंधित अधिकारियों के यहां आवेदन भी किया। बावजूद अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि नहीं मिली। पीड़ित परिवार के आवेदन के आलोक में सरकार के विशेष सचिव भगवान दास ने 08.06.2016 को पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मामले की जांच कर एसडीआरएफ मद व मानदंड के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान करने की बातें कही थी। विधायक चंद्रदेव महतो ने भी पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान करने ...