बेगुसराय, फरवरी 28 -- बेगूसराय। लगातार 20 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान लोहियानगर झोपड़पट्टी निवासी रामशरण सदा के 36 वर्षीय पुत्र हिटलर सदा के रुप में हुई है। आरपीएफ ने बताया कि उक्त वारंटी पर बरौनी न्यायालय द्वारा दो कांडों में वारंट निर्गत था। गिरफ्तार युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...