बगहा, अक्टूबर 4 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । 20 वर्षों में जीविका दीदीयों का काफी विकास हुआ है। नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी काम किया है। जो आज धरातल पर दिख रहा है। जीविका दीदीया आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण पोषण कर रही है। उक्त बातें जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहीं। वे नीतीश संवाद जीविका दीदियों के साथ 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहें थे। नीतीश संवाद में मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता पूर्व सांसद कविता सिंह, सांसद बाल्मीकि नगर सुनील कुमार, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने आधी आबादी को काफी सशक्त बनाया है। प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। रोजगार,नौकरी से लेकर राजनिति के क्षेत्र में महिलाएं...