20 वर्षीय विवाहित महिला 30 घंटे से लापता
फतेहपुर, मई 3 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव से 20 वर्षीय विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब 30 घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है। कोतवाली के फिरोजपुर गांव निवासी दिनेश की पत्नी अर्चना देवी शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक लापता हो गईं। उस समय घर में दिनेश की मां और अर्चना मौजूद थीं। बताया गया कि दिनेश किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। करीब 30 घंटे तलाश करने के बाद रविवार शाम दिनेश ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.