20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
दुमका, जुलाई 1 -- दुमका/दलाही, प्रतिनिधि। सखुआ पत्ता से बनी थाली बेच घर लौट रही 20 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना टोंगरा थाना क्षेत्र के 28 जून की दोपहर फुटबेड़िया जंगल की है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पश्चिम बंगाल के कुड़लमेटिया गांव के दीपक राणा, सर्वेश्वर सोरेन व एक अज्ञात युवक के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि पुलिस ने पीड़िता को मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। टोंगरा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 7/26 दर्ज किया है। पीड़िता ने टोंगरा थाना में आवेदन देकर जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पीड़िता रविवार को सखुआ पत्ता से बनी थाली बेचने के लिए सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के जयपुर गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.