गौरीगंज, मार्च 13 -- गौरीगंज। वेल्सपन ग्रुप द्वारा 55वें नेशनल सेफ्टी वीक के अवसर पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन गुप्ता ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...