20 लोगों का हुआ नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
गढ़वा, जून 30 -- गढ़वा। शहर के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में विशेष निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राधा लक्ष्मी ट्रस्ट और जिला अंधापन नियंत्रण समिति (डीबीसीएस) गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को निःशुल्क नेत्र उपचार की सुविधा दी गई। शिविर के दौरान 20 जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। खास बात यह रही कि इस श्रृंखला के अंतर्गत अब तक कुल दो हजार से अधिक मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है। नेत्रालय की संचालिका पायल गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक लाभ पहुंचना है जो आर्थिक कारणों से नेत्र चिकित्सा नहीं करा पाते। शुक्रवार को भी राधिका नेत्रालय में ऑपरेशन का आयोजन किया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.