गौरीगंज, अप्रैल 21 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में बीती देर शाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में पूरे रामदीन पाण्डेय से पूरे भवन जाने वाले कच्चे मार्ग पर राहुल पुत्र दयाराम निवासी रुदौली को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में गुनैया गांव के पास संजय पुत्र रामकिशोर रामदास निवासी दादरा को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.