जहानाबाद, मार्च 28 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हुलासगंज थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वारंटियों एवं शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को गुप्त सूचना मिली कि खुदोरी पंचायत के चिमनी पर गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया तथा एक कारोबारी छठी मांझी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...