जहानाबाद, मार्च 30 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस टीम ने शहर के महावीर चौक के पास से देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहा है तभी पुलिस टीम के द्वारा पीछा करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक देव कुमार पालीगंज थाना क्षेत्र के कोरड़ा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया है। पूछताछ में गिरफ्तार शराब कारोबारी से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...