पूर्णिया, सितम्बर 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई जलालगढ़ थाना कांड संख्या 210/26 के तहत की गई है। बताया गया कि 20 सितंबर 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बबलू मरांडी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...