बलिया, मार्च 8 -- सुखपुरा। स्थानीय पुलिस ने इलाके के बसंतपुर निवासी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसके पास से करीब 20 लीटर कच्ची दारु के साथ उपकरण आदि बरामद हुआ है। वह यूनिवर्सिटी के पीछे सुरहाताल के किनारे कच्ची दारु बेंच रहा था। इसकी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई कृष्णानन्द विश्वकर्मा, गुलाब चन्द्र यादव, अखिलेश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.