रायबरेली, जुलाई 28 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक में प्रशांत कुमार ने कई स्थानों पर सघन दबिश की कार्रवाई की। भदोखर क्षेत्र के कबूलिन में अवैध कच्ची शराब निर्माण के अड्डों पर छापेमारी की गई। इसमें 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और दो कुन्तल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जबकि एक पर मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...