बगहा, अप्रैल 14 -- नगर प्रतिनिधि बगहा। धनहा पुल पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान एक बस से पुलिस ने 20 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान शराब का तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। शराब तस्कर बसंत कुमार, पिता कन्हैया, थाना भितहा, का निवासी है। मद्य निषेध के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एएसआई सौरव कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बसों और अन्य वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। उसी दौरान शराब की बरामदगी हुई। संदिग्ध स्थिति में एक यात्री के पास से शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- डोभी में 240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...