बक्सर, मार्च 9 -- नावानगर। सिकरौल पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलांव मोड़ के पास से 20 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही धंधेबाज की बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धंधेबाज बाइक से शराब लेकर बेलांव गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। सिकरौल पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बेलांव मोड़ से एक शराब धंधेबाज को 20 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...