मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता शिक्षा विभाग के 20 लिपिक का वेतन स्थगित कर दिया गया है। विभिन्न योजनाओं के हिसाब की फाइल दबाने व परिवाद पर कारवाई नहीं करने को लेकर शनिवार को डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने यह आदेश दिया।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई यह कार्रवाई स्थापना, माध्यमिक और सर्व शिक्षा अभियान के लिपिक पर की गई है। सबसे अधिक स्थापना के लिपिक पर सख्ती हुई है। यहां के कई लिपिक ने छह महीने से अधिक समय तक परिवाद की फाइल को दबाकर रखा था। कई बार के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं की। यही नहीं, जिन योजनाओं के हिसाब को लेकर राज्य स्तर से अधिकारियों को फटकार लगी, वे भी बाबूओं के आलमारी में ही रह गए। डीईओ ने कहा कि जिस कर्मी और लिपिक के जिम्मे जो काम था, वह जब तक शून्य नहीं हो जाता, तब तक उनका वेतन बंद रहेगा।

कर्मियों की हाजिरी की जा...