इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। विजय नगर चौराहा पचावली रोड स्थित स्टार गोल्ड स्पा सेंटर मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का वार्षिक कारोबार करीब 20 लाख रुपये से अधिक था, लेकिन इसके बावजूद संचालक ने जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया था। पुलिस ने इसे शासन को कर राजस्व से वंचित कर अवैध रूप से कारोबार संचालित करने का मामला माना है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात उपनिरीक्षक किरण पाल नागर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर संचालक और मैनेजर से संचालन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए थे। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: जिम में लाखों की जीएसटी चोरी, छापेमारी के बाद मौके पर जमा कराए 8 लाख इस पर जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, वे कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के सहायक श्रम आयुक्त कार्या...