धनबाद, अप्रैल 8 -- डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की फरियाद सुनी। इसमें कुसुम विहार से आए एक व्यक्ति ने डीसी को बताया कि उनको एक बिल्डर ने हीरक रोड करमाटांड मोड़ के पास जमीन दिखाकर 20 लाख रुपए लिए। इसकी रसीद भी दी है। जमीन का संपूर्ण मूल्य प्राप्त करने के बावजूद न तो उन्हें जमीन दी और न ही उसकी रजिस्ट्री की। बार बार आग्रह करने के बाद बिल्डर सिर्फ रजिस्ट्री करने का झूठा वादा कर रहा है। मांगने पर पैसा भी वापस नहीं कर रहा है। अब तो उसने मिलना भी बंद कर दिया है। डीसी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। महुदा से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने आवास उपलब्ध कराने, टुंडी से आए व्यक्ति ने उनकी रैयत्ती जमीन पर जबरन 10 फीट रास्ता की मांग करने, खेसमी से आए व्यक्ति ने...