गोपालगंज, अप्रैल 12 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के हुस्सेपुर में कथित 20 लाख रुपए की रंगदारी और मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष ने भी अब प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इसमें जानलेवा हमला करने जैसी कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मालूम हो कि हुस्सेपुर निवासी मनोज साह ने गत 08 अप्रैल को जितेंद्र भगत, धर्मेंद्र भगत और भोला भगत समेत चार लोगों पर दुकान पर कब्जा करने, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसमें मनोज साह, धनंजय साह, अंजय साह, अभिषेक साह और अनुज साह सहित कुल आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है। कहा गया है कि आरोपितों ने उन पर जानलेवा हमला किया। जिसमें धर्मेंद्र और जितेंद्र भगत गंभीर रूप से घ...