बिजनौर, अप्रैल 27 -- नजीबाबाद। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से तीन मई तक लाखों घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न होगा 'गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद से संबद्ध 16 जनपदों में 20 लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराया जायेगाा। नजीबाबाद के ग्राम धनसीनी से गायत्री यज्ञ का शुभारंभ किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से प्रत्येक जिले में लगभग सवा लाख घरों में, नजीबाबाद शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्यारह हजार घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न होगा। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने ग्राम धनसीनी में अपने आवास से गायत्री यज्ञ का शुभारंभ किया। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को घर-घर यज्ञ करने के दायित्व सौंपे गए। डॉ दीपक कुमार ने कहा कि आइए सब मिलकर घर-घर में दिव्यता जगाएं। हर घर में गायत्री मंत्र का ,सद्बुद्धि का...