पूर्णिया, जून 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत धमदाहा क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वाटर एटीएम लोगों की प्यास बुझाने में पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत ने आम लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर 20 लीटर क्षमता वाले पानी के गैलन रखने की व्यवस्था शुरू की है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से आठ वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर नगर पंचायत को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- जमालपुर में पानी के लिए बेबस लोग खुद करा रहे कनेक्शन, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवालपानी के गैलन की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा अंचल कार्यालय के सामने, कचहरी रोड स्थित धमदाहा गोला,...