गुड़गांव, अगस्त 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-17 की टीम ने एक प्रतिष्ठित फाउंडेशन के बैंक खातों से लाखों रुपये के गबन के मामले में मुख्य आरोपी और संस्था के कर्मचारी अंकित को दिल्ली के सुभाष नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को विमर्श प्रकाशन फाउंडेशन के निदेशक ने थाना सेक्टर-14 में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फाउंडेशन में वित्तीय लेन-देन का काम देखने वाले कर्मचारी अंकित गुप्ता ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 13 जून से चार अप्रैल के दौरान संस्था के पूर्व-हस्ताक्षरित चेकों का गलत इस्तेमाल किया। आरोपी ने बैंक स्टेटमेंट में हेराफेरी करते हुए कुल 20 लाख चार हजार की राशि अपने और अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर गबन कर ली।

मामला दर्...