बाराबंकी, मार्च 30 -- देवा शरीफ। देवा थाना उखड़ी गांव में करीब एक महीना पहले एक घर में घुस कर चोर अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख की चोरी हुई थी। घटना के एक माह बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई। देवा थाना के ग्राम उखड़ी निवासी रुद्र प्रताप सिंह मकान में 27 फरवरी की रात चोर घुसे थे। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर चोर करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवर उठा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी कर मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना के एक माह बीत चुके हैं। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। पीड़ित थाने के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का कहना है पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। चोरों को पकड़ने और माल बरामद करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित का कहना है वह अब अपनी फरियाद लेकर पुलिस कप्तान के पास जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.