कन्नौज, मार्च 10 -- कन्नौज। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही हैं। करीब 20 लाख की आबादी वाले इस जिले में डॉक्टरों और संसाधनों की भारी कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत मेडिकल कालेज, कानपुर या सैफई रेफर कर दिया जाता है, जिससे कई बार मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के मुताबिक प्रति एक हजार आबादी पर कम से कम एक डॉक्टर होना चाहिए, लेकिन कन्नौज जिले में यह मानक पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है। जिले की लगभग 20 लाख आबादी के लिए केवल 103 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के कुल 153 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 50 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इसके अलावा गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे...