20 रुपये का तार न बदलने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा, जिला अस्पताल रेफर
उरई, जून 2 -- माधोगढ़। रामपुरा नगर के राजा मार्केट में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर दबंगों ने 20 रुपये का बिजली का तार नहीं बदलने के चलते पहले दुकानदार की जमकर पिटाई की। इसके बाद दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। मारपीट में दुकानदार के पुत्र व भाई को गंभीर चोट आयी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को नगर के राजा मार्केट में स्थित इंद्रपाल निराला की दुकान पर नगर के होली मोड़ पर रहने वाले कढोरे फौजी पुत्र रजपाल सिंह व इंद्रजीत पुत्र कढ़ोरे फौजी ने दुकान पर मौजूद शशिकांत व उदय की बेरहमी से मारपीट करते हुए दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। मारपीट में शशिकांत के सिर, नाक व शरीर मे गंभीर चोटें आई। वहीं उदय पुत्र इंद्रपाल के सिर व जबड़े में गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अपनी आप बीती बताई। वही पीड़ित शशिकांत निराला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.