गाजियाबाद, अगस्त 20 -- गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर शराब पीने के लिए 20 रुपए नहीं देने पर युवक ने दिनदहाड़े दोस्त को चाकू घोंपकर मार डाला। गुस्साए लोगों ने चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपी के एनकाउंटर की मांग की। विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन निवासी 22 साल का मुश्ताक अली पुत्र संजू कबाड़ बीनने का काम करता था। परिवार में उनकी पत्नी सायरा, दो साल का बेटा मुस्तकीम, नौ माह की बेटी सायरा और उसकी मां है। पुलिस के अनुसार मुश्ताक अली पहले दिल्ली की सीमापुरी में रहता था और वहां रहने वाले समीर उर्फ गट्टू से दोस्ती थी। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे और दोनों के बीच रुपयों का लेनदेन भी होता था। लगभग 20 दिन पहले समीर ने भी विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन में किराए पर मकान लिया था। इसके बाद वह यहां काम की तलाश कर रहा था। सम...