गिरडीह, मार्च 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पवित्र रमजान माह के अवसर पर छोटकी खरगडीहा के जामा मस्जिद में 20 रमजान को खत्म कुरान तरावीह संपन्न हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में रोज़ादारों ने नमाजे तरावीह में शामिल होकर कुरान को सुना। नमाज के बाद सभी नमाजियों द्वारा देश प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआएं मांगी गई। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम ने कहा कि रमजान के महीने में खत्म कुरान तरावीह का बहुत खास महत्व है। तरावीह के नमाज के माध्यम से पूरे कुरान को पढ़ा जाता है और लोग इसे सुनते हैं। तरावीह का नमाज पढ़कर लोगों को सवाब मिलता है और इस पवित्र माह में मांगी गई दुआएं कबूल भी होती है। मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना अफजल हुसैन, अंजुमन के सदर शमसुद्दीन अंसारी, सेक्रेट्री मोहम्मद अंसारी, अब्दुल रहमान, मो अशरफ, मो तैयब, मो आजम, मो खलील, मो नूर, मो मकसूद, ह...