गढ़वा, मार्च 22 -- भवनाथपुर। स्थानीय सीएचसी में सोशल इनोवेशन ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में युवा, पुलिस, अस्पताल कर्मी और पत्रकार ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। मौके पर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ डीके सिंह, थाना प्रभारी रजनी रंजन, ब्लड बैंक के प्रभारी प्रदीप कुमार सहित सोशल इनोवेशन ग्रुप संस्था के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.