जमशेदपुर, मार्च 19 -- रमजान का महीना अंतिम दौर में है और चांद दिखने के आधार पर इस बार ईद 20 या 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना है। शहर ए काजी सऊद आलम ने कहा कि 29वें रमजान यानी 19 मार्च की शाम चांद देखने का एहतमाम करें। जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है, शहर के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। साकची, मानगो, बिष्टूपुर और गोलमुरी समेत कई बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर सेवइयां, इत्र, टोपी, कुर्ता-पायजामा और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। ईद पर घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन शीर खुरमा के लिए सेवइयों की मांग सबसे ज्यादा है। शहर के बाजार में कानपुरी, लच्छा, बनारसी और मशीन से बनी कई प्रकार की सेवइयां उपलब्ध हैं। सामान्य सेवई 120 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, जबकि शाही लच्छा और ...