नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- When is Dussehra 2026: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। दशहरा अन्याय पर न्याय या बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रामलीला का आयोजन किया जाता है और रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाया जाता है। दशहरा के दिन पूजन के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ समय माना जाता है। जानें इस बार दशहरा कब है और रावण दहन का शुभ मुहूर्त।दशहरा किस दिन है 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 11 मिनट पर होगा। दशहरा 20 अक्टूबर 2026 ...