रामपुर, जून 3 -- बीते 20 माह से लगातार पोर्टल की रैकिंग में नंबर-1 आने वाला रामपुर एक पायदान नीचे खिसक गया है। माह मई की यू0पी0-112 में जनपद रामपुर ने सम्पूर्ण प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । यूपी-112 परफार्मेंस डैशबोर्ड पोर्टल की माह मई की रैंकिंग जारी कर दी गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश में 93.97 अंक प्राप्त कर जनपद रामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मालूम हो कि इस परियोजना के पोर्टल रैकिंग सिस्टम में जनपद रामपुर लगातार माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष 2024 और माह-जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष-2025 एवं जनवरी,फरवरी,मार्च व अप्रैल 2026 में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान रहा था। पीआर सेल के अनुसार इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रि...