लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- चपरतला। डीसीएम श्रीराम ग्रुप की अजवापुर चीनी मिल ने 20 मार्च तक खरीदे गए समस्त गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। यह जानकारी इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मिल प्रशासन किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही आगे भी शेष देय भुगतान शीघ्र कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...