कटिहार, मई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य के शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में संचालित ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर शिक्षक, छात्र और विद्यालय प्रोफाइल को पूरी तरह अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर की ओर से जारी पत्र के बाद कटिहार जिले में भी शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सूचनाओं को अद्यतन करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा विकसित ई-शिक्षाकोश पोर्टल स्कूल शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालय, शिक्षक और छात्रों से जुड़ी सभी जानकारियों का रियल टाइम अनुश्रवण किया जा रहा है। विभागीय समीक्षा में यह...