बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार को जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में सीएमओ डॉ. राजीव निगम को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि प्रदेश भर के एनएचएम संविदा कर्मचारियों को मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ होने से कर्मचारियों के समक्ष बच्चों की फीस, पुस्तकें एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन शुल्क व वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने कहा कि लगातार म...