नई दिल्ली, मई 19 -- Chandra Gochar Guru Shukra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र, गुरु और चंद्रमा को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शुक्र जहां सुख, समृद्धि, वैभव और भौतिक सुखों के कारक हैं, वहीं गुरु देव ज्ञान, भाग्य, उन्नति और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। चंद्रमा को मन, मानसिक शांति और भावनाओं का कारक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय मिथुन राशि में गुरु, चंद्र और शुक्र की युति बनी हुई है, जो 20 मई तक रहने वाली है। ऐसे में गुरु और शुक्र मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है और चंद्र व शुक्र की युति से कलात्मक योग भी बन रहा है। जब भी इन तीनों शुभ ग्रहों की चाल में बदलाव होता है या इनकी युति बनती है, तो बेहद पॉजिटिव और शक्तिशाली एनर्जी का संचार होता है। ग्रहों की इस विशेष स्थित...