मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी। मुजफ्फरपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 19 मई की मध्य रात्रि से 20 मई की मध्य रात्रि तक 24 घंटे तक मुजफ्फरपुर समेत देशभर में दवा दुकानें बंद रहेंगी।एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार और सचिव संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध ई-फार्मेसी संचालन और बड़ी कंपनियों द्वारा प्रीडेटरी प्राइसिंग से छोटे दवा दुकानदारों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों की अनदेखी कर दवाओं की बिक्री कर रहा है। यह भी पढ़ें- ड्रग एसोसिएशन 20 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद में होगा शामिल इससे नकली व प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्...