गोड्डा, मई 18 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि । झारखंड में इस वर्ष सामान्य से कम बारिश और संभावित सूखे की आशंका को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग द्वारा कमजोर मानसून की संभावना जताए जाने के बाद कृषि विभाग ने जिलावार आकस्मिक कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 का आयोजन 20 मई 2026, बुधवार को तिलकामांझी कृषि कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार पहले से तैयारी कर रही है, ताकि किसानों को कम से कम नुकसान उठाना पड़े। यह भी पढ़ें- कम वर्षा होने पर क्रियान्वित होगी आकस्मिक फसल योजना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...