लातेहार, मई 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक में बुधवार 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिले के सभी दवा दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स और वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था लंबे समय से औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को उठा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इससे दवा व्यवसायियों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- दवा विक्रेताओं का 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान बैठक में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक, प्रिडेटरी प्राइसिंग पर नियंत्रण औ...