लातेहार, मई 14 -- लातेहार,प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स मुंबई के आह्वान पर 20 मई को लातेहार जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में गुरुवार को होटल उपहार में लातेहार जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 से 19 मई तक जिले के सभी दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे तथा 20 मई को जिले की सभी छोटी-बड़ी दवा दुकानें स्वतः बंद रखी जाएंगी। जिलाध्यक्ष बिहारी गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दवा व्यवसाय कठिन दौर से गुजर रहा है। यह भी पढ़ें- 20 मई को मुंगेर में बंद रहेंगी दवा की सभी दुकानें उन्होंने आरोप लगाया कि दवा कारोबार को कॉरपोरेट घरानों के हवाले किया जा र...