संभल, मई 5 -- सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने की मांग की। मंगलवार को सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) संभल के पदाधिकारियों ने माननीय उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आगामी 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के समर्थन में विभिन्न मांगों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि वह जनपद के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट व्यवसायियों का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट देशभर के लगभग 12.4 लाख व्यवसायियों से जुड़ा है। ऐसे में मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राज्य और केंद्र सरकार तक पहु...